ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

26 सितबंर से राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा 30वां माँ चामुंडा देवी के विशाल मेले का आयोजन

आगरा।  दैनिक यात्री व व्यापारी संघ,राजा मंडी रेलवे स्टेशन आगरा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30वां माँ चामुंडा देवी के विशाल मेले का आयोजन 26 सितंबर दिन सोमवार से 6 अक्टूबर दिन गुरुवार तक राजा मंडी स्टेशन, दिल्ली गेट पर आयोजित कर रहा हैं।
इस सन्दर्भ में दैनिक यात्री व्यापारिक संघ के अध्यक्ष पोला भाई ने पत्रकार वार्ता के दौरान अपने वक्तव्य में बताया कि आपको सूचित करते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है, कि माँ चामुंडा देवी की असीम अनुकंपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 30वां माँ चामुंडा देवी के विशाल व् भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 225 फुट लम्बी माता गर्भजून की गुफा बनाई जा रही है और माँ वैष्णो देवी भवन, भैरोंघाटी, भैरों भवन एवं अमरनाथ जी की बर्फ़ानी गुफ़ा व् हाथी मत्था की खड़ी चढ़ाई 340 फुट लम्बी बनाई गई हैं। महिलाओं के लिए साय 7 से रात्रि 10 बजे तक विशेष डांडिया एवं गरबा का आयोजन भी रखा गया हैं। भव्य आरती प्रतिदिन प्रातः 5 बजे, प्रातः 9 बजे, रात्रि 8:30 व् 11: 45 पर की जायेगी। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह हैं कि जो भक्तजन मातारानी के दर्शन हेतु किसी भी कारणवश माँ वैष्णों देवी भवन, जम्मू नहीं जा सकते उन्हें माँ वैष्णों देवी भवन, जम्मू के साक्षात दर्शन का अनुभव आगरा में ही कराया जाएं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, हेमंत प्रजापति, मनोज राजौरा, संजय रॉय, पोला भाई, आशु जैन, मुकेश अग्रवाल, यस पेटरसन, राज प्रताप सिंह, रोहित गर्ग, बीपी चौहान, रोहित शर्मा, पप्पू भाई, राजू भाई, निक्कू पंडित, सुभाष गुप्ता, विकी गर्ग, राहुल गौतम, अनिल चौहान, अजय राजपूत व् मीडिया प्रभारी राजा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button