ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

आज गुरु पुष्य योग इस चीजों की खरीदारी से खिंचा चला आएगा पैसा

गुरु पुष्य योग इस बार 25 मई, गुरुवार के दिन है। शादी विवाह को छोड़कर इस दिन सभी मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Nakshatra) में खरीदारी करना भी बहुत शुभ फल देता है।

मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदी गई कुछ चीजों से आपके घर में धन संपन्नता आती है। मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की कृपा भी बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो चीजें और किस समय खरीदें सामान

25 मई को सुबह 5.26 बजे से लेकर शाम को 5 बजकर 54 मिनट तक गुरु पुष्य योग (Pushya Yoga) रहेगा। अगर कोई भी शुभ काम करना है या कोई खरीदारी करनी है तो उसके लिए शाम 5.54 तक का समय सबसे उत्तम है।

गुरु पुष्य योग में खरीद सकते हैं ये चीजें

1. एकाक्षी नारियल: एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गुरु पुष्य नक्षत्र योग में एकाक्षी नारियल को घर लाकर स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है, इससे तरक्की मिलती है।

2. लक्ष्मी यंत्र: गुरु पुष्य नक्षत्र में अगर आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन आप लक्ष्मी यंत्र खरीद सकते हैं। इसे खरीद कर अपनी तिजोरी में रखें, ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी और धन वृद्धि होगी।

3. कौड़ी: गुरु पुष्य नक्षत्र में चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उसका पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रख दें। आपके पास हमेशा बरकत बनी रहेगी।

4. हाथी: घर में हाथी की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धिदायक माना जाता है, इसके घर में होने से धन की कभी कमी नहीं रहती और समृद्धि बनी रहती है।

गुरु पुष्य योग क्यों माना जाता है शुभ?

ज्योतिष के मुताबिक गुरु पुष्य योग शुभ कामों के लिए अच्छा योग माना जाता है। गुरु पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में अच्छा माना जाता है। इसे सभी नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। अगर कोई भी काम इस नक्षत्र या योग में किया जाए तो वह अच्छा फल देता है। इस योग में सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, कहा जाता है इस दिन खरीदे गए सोने से पूरे साल आपके पास धन समृद्धि आती है।

Related Articles

Back to top button