ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

शालीन भनोट से लड़ाई करना एमसी स्टैन को पड़ा भारी

Bigg Boss 16 में गुरुवार और शुक्रवार के एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। टीना दत्ता की चिंता में शुरू हुई दोनों की लड़ाई गाली-गलौज तक जा पहुंची थी, वहीं, अब वीकएंड का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने एक-एक कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं, सलमान खान ने एमसी स्टैन को एक सख्त सजा भी सुनाई है।

दरअसल, शालीन भनोट के साथ लड़ाई में एमसी स्टैन ने सबसे पहले अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद शालीन भनोट ने भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और फिर दोनों के बीच बवाल बढ़ता गया। इस पर सलमान खान ने एमसी स्टैन से कहा कि अगर आप गाली देते हैं तो लोगों की सुनने की भी शक्ति रखो क्योंकि सामने वाला इंसान आपको डबल ही देगा। अगर सुनने की क्षमता नहीं है तो देनी भी नहीं चाहिए।

इसके आगे सलमान खान ने यह भी बताया कि स्टैन अगले चार हफ्तों के लिए ‘बिग बॉस’ से नॉमिनेट हैं। सलमान खान ने कहा कि मैं आपको इस लड़ाई का नतीजा बताना चाहता हूं, जो आपको बिग बॉस की तरफ से भी नहीं बताया गया है। स्टैन आप चार हफ्तों के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। अगर टीना नहीं होतीं तो आप कल ही घर से बाहर चले जाते। सलमान खान की यह बातें सुनकर एमसी स्टैन थोड़ा मायूस हो जाते हैं।

खत्म हुआ विवाद
हालांकि, इस पूरी बातचीत के बाद सलमान खान ने शालीन और स्टैन के झगड़ों को खत्म भी करवाया। सलमान खान ने पहले शालीन को बताया कि अगर वह ‘बिग बॉस’ से जाते हैं तो उन्हीं का नुकसान होगा, जिसके बाद शालीन शो से नहीं जाने का फैसला लेते हैं। इसके बाद ही सलमान, शालीन और स्टैन का झगड़ा खत्म करवाते हैं। इस दौरान स्टैन ने शालीन को सॉरी कहा और फिर दोनों कंटेस्टेंट गले भी मिले।

Related Articles

Back to top button