ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

नासिक की होटल में मृत मिले अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे जांच जारी

बॉलीवुड (Bollywood) को एक और झटका लगा है। अभिनेता नितेश पांडे (Nitesh Pandey) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 51 साल थी और जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से निधन हुआ है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, नितेश पांडे महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी में एक होटल में मृत पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। होटल स्टाफ और उनके करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Who was Nitesh Pandey

नितेश का जन्म 17 जनवरी 1973 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहचान एक अभिनेता के साथ ही डायरेक्टर के रूप में भी है। एक्टर के रूप में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया।

फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। इसके अलावा वे बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

नितेश पांडे ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। पांच साल बाद यानी 1995 में उन्हें बड़ा मौका मिला, जब उन्हें तेजस नाम के शो में जासूस की भूमिका निभाई।

फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शो में भी काम किया। ये हैं – मंजिलें अपनी अपनी, अस्तित्व… एक प्रेम कहानी, साया, जस्टेजू और दुर्गेश नंदिनी।

ओम शांति ओम और खोसला का घोसला जैसी फिल्मों से पहचान मिली। वर्तमान में वे ‘ड्रीम कैसल प्रोडक्शन’ चला रहे थे। यहां रेडियो शो बनाए जाते हैं।

नितेश का निधन मनोरंजन जगत के बड़ा झटका है। फैन्स नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button