ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाई कोर्ट के नए भवन का करेंगी उदघाटन, बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर भी करेंगे दर्शन

रांची।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड जा रही है। इस दौरान बाहर ज्योतिर्लिगों में से एक देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर का दर्शन करेंगी। जिसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगी। जिसके बाद रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

झारखंड दौरे के क्रम में द्रौपदी मुर्मू खूंटी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनका राज्य का दूसरा दौरा होगा।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति शाम 5 बजे धुर्वा में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करने वाली हैं। द्रौपदी मुर्मू 25 मई को निकटवर्ती खूंटी जिले का दौरा भी करेंगी। खूंटी राष्ट्रपति स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 25 मई को शाम को वह आईआईआईटी-रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button