ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

डीआईजी ने हरी झंड़ी दिखाकर यातायात सुरक्षा माह का का शुभारंभ किया

सहारनपुर: पुलिस लाइन से यातायात सुरक्षा माह का शुभारंभ करते डीआईजी सुधीर सिंह, एसएसपी विपिन ताडा।सहारनपुर में DIG सुधीर कुमार सिंह ने यातायात सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। यातायात जागरूक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, यातायात नियमों का पालन करके खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इसलिए दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाएं और सीट बेल्ट लगाए बिना चौपहिया वाहन न चलाएं। नवंबर माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों एवं एक्टिविटी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।हरी झंडी दिखाकर की जागरूकता रैली रवानापुलिस लाइन से गुब्बारा उड़ाकर यातायात जागरूकता बाइक रैली को रवाना करते डीआईजी सुधीर सिंह।डीआईजी सुधीर सिंह, एसएसपी विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। पुलिस लाइन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसके बाद लोगों को जागरूक करने को पुलिस और स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया, माह नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें वाहनों के चौकिंग अभियान एवं सडक पर सुरक्षित सफर तय करने के उद्देश्य से लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं।यातायात नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाईSSP विपिन ताडा ने कहा, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर के लिए जागरूक होना चाहिए। उन्होंने यातायात माह में प्रतिदिन नियमों के प्रति जागरूक करने को अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग अभियान भी चलेगा। चेकिंग अभियान चलाकर बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फिल्म और नो एंट्री का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button