ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

तीसरा बड़ा मंगल आज ये उपाय करेंगे तो मिलेगा चमत्कारी फल

Bada Mangal 2023 । सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवारों को महाबली हनुमान की विशेष आराधना की जाती है और इस माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में ज्येष्ठ माह में मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है और इस दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। आज 23 मई को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। गौरतलब है कि ज्येष्ठ माह की शुरुआत 5 मई से हुई है और 4 जून को ज्येष्ठ माह समाप्त होगा।

दूर होता है मंगल दोष

ज्योतिष मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से मंगल दोष कम होता है और किसी भी जातक के कुंडल में मंगल के दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकता है । इसके अलावा बड़ा मंगल पर महाबली हनुमान की पूजा आराधना करने से आर्थिक संकट भी दूर होता है और नौकरी व व्यापार में अच्छा लाभ होता है।

बड़े मंगल पर आज पूजा का मुहूर्त

आर्द्रा नक्षत्र – 23 मई को दोपहर 12.58 मिनट तक

राहुकाल दोपहर बाद 03:43 से शाम 05:26 तक

मंगलवार को करें सुंदरकांड का पाठ

ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन बड़ा मंगल का व्रत करने के साथ ही शाम को हनुमानजी की पूजा के साथ सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से परिवार में चल रही सभी आर्थिक समस्याएं दूर होती है और संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलता है।

इन उपायों से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी

यदि आपके जीवन में कोई परेशानी चल ही है और उसका निराकरण करना चाहते हैं तो बड़े मंगल को मसूर की दाल बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। इसके अलावा बड़े मंगलवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर और चोला अर्पित करने से भी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। घर में चल रही समस्याओं का अंत होता है।

इस उपाय से बनेंगे नौकरी में तरक्की की योग

यदि आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान पान का बीड़ा चढ़ाएं। ऐसा करने से भी नौकरी में प्रमोशन की संभावना बढ़ जाती है और अधिकारी वर्ग से भरपूर सहयोग मिलता है। किसी भी संकट से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी को गुलाब का फूल और केवड़े के इत्र अर्पित करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button