ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर ब्रिज से गिरी युवक की मौत साथी गंभीर

भोपाल। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा आसाराम चौराहा के टर्निंग प्वाइंट के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्‍पताल भेजा गया है।

दोनों युवक भोपाल के टीला जमालपुरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ये दोनों शांति नगर में स्थित एक होटल से चाय पीकर लौट रहे थे। मृतक युवक का नाम हिज्बुल और उसके घायल साथी का नाम सलीम बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button