ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

गैंगस्टर अतीक के समर्थन में लिखी पोस्ट हमले के आरोपित बिलाल पर केस

 इंदौर। राऊ थाना पुलिस ने बिलाल कुरैशी पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। बिलाल ने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद की मौत के बाद इंटरनेट मीडिया पर कईं पोस्ट लिखी थी। उसके अकाउंट्स पर युवती के साथ अश्लील वीडियो भी मिले हैं। बिलाल के खिलाफ गुरुवार रात मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उसके साथियों की भी तलाश जारी है।

राऊ थाना टीआइ नरेंद्र रघुवंशी के मुताबिक, राम-रहीम कालोनी (राऊ) निवासी बिलाल पुत्र यूनुस कुरैशी की इंस्टाग्राम पर बिलाल अंडर स्कोर बादशाह अंडर स्कोर 313 के नाम से आइडी मिली है। बिलाल ने अपने अकाउंट पर पोस्ट डाली थी। यह पोस्ट उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद की मौत के बाद पोस्ट हुई है। एक पोस्ट में लिखा कि इस्लाम अभी जिंदा है। अभी हर हिसाब का बदला लिया जाएगा। इस पोस्ट से सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को बिलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जन्मदिन से पहले लिखा- राऊ में आतंक

बिलाल कुरैशी पर गुरुवार रात केस दर्ज हुआ था। 18 मई को वह राम-रहीम कालोनी में जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान निकलने की बात पर अमितेष चौधरी पर हमला कर दिया। इसके पूर्व उसने इंटरनेट मीडिया पर लिखा था कि 18 को राऊ में आतंक है। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि बिलाल ने विवाद की तैयारी कर ली थी। उसने चंदन नगर और आजाद नगर से मुस्लिम युवकों को बुलाया था।

बिलाल के साथियों की तलाश

उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बिलाल के साथ विवाद में शामिल रहे ऋतिक, अमय और शाहरुख को चिह्नित किया है। टीआइ नरेंद्र रघुवंशी के मुताबिक, बिलाल को शुक्रवार को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ रासुका या प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।

लव जिहाद: आरोपित फैजान की तलाश

इधर, खजराना पुलिस लव जिहाद के आरोपित मोहम्मद फैजान की तलाश कर रही है। आरोपित के खिलाफ शुक्रवार रात 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज हुआ था।

Related Articles

Back to top button