ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित राजगोपाल पी.व्ही की 20 मई को मुरेना गैस्ट हाउस पर प्रेसवार्ता।

( दिनेश सिंह सिकरवार ) मुरैना। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुशार आज शनिवार को विख्यात गांधीवादी राजगोपाल पी.व्ही (राजू भाई) को न्याय व शांति के लिए किए गए अथक व उल्लेखनीय कार्यों हेतु जापान की राजधानी टोक्यो में अंतर्राष्ट्रीय निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित होने के उपलक्ष में प्रथम नगरामन पर चम्बल अंचल के लोगों द्वारा राजगोपाल पी.व्ही का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा । इसी श्रंखला में आज शनिवार को मुरेना सरकारी " गैस्ट हाउस "में बैरियर चौराह के पास गांधीवादी राजगोपाल पी.व्ही के साथ पत्रकारगणों की प्रेसवार्ता भी रखी गई है। प्रेसवार्ता का समय दोपहर 11.30 बजे से 2 बजे तक रखा गया है। गैस्ट हाउस में गांधीवादी राजगोपाल पी.व्ही पत्रकार जनों से संवाद स्थापित करेंगे। पत्रकार वार्ता के उपरांत राजू भाई नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बदन सिंह यादव के घर पर आयोजित भोज में शामिल होंगे। तत्पश्चात राजगोपाल पी.व्ही 3 बजे जौरा पहुँचेंगे। जौरा नगर परिषद में भी अखिल माहेश्वरी अध्यक्ष नगर परिषद जौरा के नेतृत्व में भी नगर परिषद जौरा में सम्मान किया जाएगा। एवं 4 बजे मिश्र वाटिका में लोगों द्वारा भी स्वागत किया जाएगा। सांयकाल 6.30 से.7 बजे तक विख्यात गांधीवादी पद्मश्री स्व. डा. एस.एन .सुब्बाराव भाई जी की समाधि पर पहुंच कर भाई जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। 20 मई को मुरेना से जौरा नगर तक के प्रवास के दौरान रास्ते भर जगह जगह चम्बल घाटी के शांति दूत राजू भाई का स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा । तथा 21 मई रविवार के दिन महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा में एकता परिषद के संस्थापक / संरक्षक गांधीवादी राजगोपाल पी.व्ही का जापान की राजधानी टोक्यो में 40 वें अंतर्राष्ट्रीय निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित होने के पश्चात जौरा में प्रथमनगरामन होने पर नगरवासियों द्वारा उनका स्वागत सम्मान एक भव्य समारोह आयोजित कर किया जाएगा इस कार्यक्रम में चंबल घाटी के लोगों के अतिरिक्त देश के तमाम प्रदेशों से भी लोगों की पहुंचने की खबर भी मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button