ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मिर्ची धनिया जीरा दाल-चावल के दाम आसमान पर

ग्वालियर। गर्मी के मौसम के बीच महंगाई की आंच से रसोई तपने वाली है, क्योंकि दाल, चावल, मिर्ची और जीरा के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। हालांकि आटा और तेल के दाम टूटे हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत है। महंगाई की मार से पहले से ही व्यापार मंदा है अब बे-मौसम बारिश व्यापार को और प्रभावित कर रही है। गेहूं और सरसों के दाम मंडी में कम हैं इसलिए तेल व आटे के दाम भी नीचे बने हुए हैं, लेकिन मिर्ची, धनिया, जीरा, दाल के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं।

आटे के घटे दाम : आटे के दाम दो महीने पहले 38 रुपये प्रति किलो जा पहुंचे थे। तब अनाज का दाम भी 2500 रुपये से ऊपर चल रहा था, लेकिन जैसे ही मंडी में नया गेहूं आया तो दाम दो हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इसके बाद आटे के दाम थोक में 24 से 26 रुपये प्रति किलो हो गए। वहीं जीरा के दाम में 50 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई।

थोक व खेरीज के दाम

नाम थोक खेरीज

सरसों तेल 110से115 115से 125

रिफाइंड 110 115

अरहर दाल 85से130 90से135

चने की दाल 70से75 75से 80

मूंग की दाल 95से110 100से115

सादा चावल 27 30से40

काली मूंछ चावल 38 40से50

बासमती चावल 90से110 100से120

शक्कर 40 42

धनिया 80से110 100से120

मिर्ची 270से300 300से350

हल्दी 90से110 100से130

जीरा 500 550

आटा 26 28

नोट: दाम प्रति किलो में।

इस समय रसोई के कुछ सामान के दाम बढ़े हैं तो कुछ के कम हुए हैं। जैसे आटे के दाम कम हुए और तेल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। वहीं जीरा में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी है, जबकि दाल में 10 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। इसी तरह से अन्य चीजों के दाम भी बढ़े हैं।

– मनोज गोयल, किराना व्यापारी

Related Articles

Back to top button