ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शराब पीकर आटो का म्यूजिक सिस्टम चालू किया सड़क पर किया डांस पुलिस ने खदेड़ा

 एक आटो चालक का जन्मदिन मनाने के लिए तमाम आटो चालकों ने नियम कायदों की धज्जियां उड़ा दीं। रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क के किनारे आटो की पार्किंग कर सभी चालकों ने चक्कर शराब पी, आटो का म्यूजिक सिस्टम चालू किया और और सड़क पर ही मस्ती में डांस करने लगे। सड़क पर सरेआम शोर-शराबा और आटो चालकों के डांस किए जाने की खबर पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आटो चालकों को खदेड़ दिया।

पुलिस की घेराबंदी

पुलिस की घेराबंदी देखकर आटो चालक भागते नजर आए। घटना के बाद इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजू आटो चालक का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए तमाम आटो चालक रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्र हुए जिसके बाद सभी ने शराब पी। शराब के नशे में धुत होने के बाद आटो में लगा साउंड सिस्टम चालू कर दिया गया। जुम्मा चुम्मा दे दे… गाने पर आटो चालक रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर डांस करने लगे। काफी देर तक चले शोर-शराबे की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 100 पर पुलिस को दी। कुछ ही देर में सिविल लाइन और डायल 100 की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस टीम ने ऑटो चालकों को मौके से खदेड़ा। इस दौरान सड़क पर भगदड़ की स्थिति नजर आई।

Related Articles

Back to top button