ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कर्नाटक : मुख्यमंत्री की होड़ मे सिद्धारमैया सबसे आगे डीके शिवकुमार ने दी सिद्धारमैया को शुभकामनाएं।

बेंगलुरु. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए के टकराव में नया मोड़ आ गया है. मुख्यमंत्री पद के दो दावेदारों में से एक राज्य के पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अचानक अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया. शिवकुमारा के पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से बुलावे के बाद सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी, मगर उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर दिल्ली का दौरा रद्द कर दिया एक खबर के मुताबिक उन्होंने एक विशेष इंटरव्यू में बताया कि सोनिया गांधी ने मुझसे कहा कि ‘मुझे आप पर भरोसा है कि आप कर्नाटक का उद्धार करेंगे.’यह पूछे जाने पर कि अगर उनके इस कदम को विद्रोह के रूप में देखा जाता है, तो शिवकुमार ने कहा कि ‘मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा, यह मेरा तरीका नहीं है. कुछ भी मत समझो. मेरे पास अपना दिमाग है. मैं बच्चा नहीं हूं. मैं एक जाल में नहीं गिरूंगा.’ सिद्धारमैया पहले से ही दिल्ली में हैं. उनके पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं से मिलने की उम्मीद थी. मगर पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वो बैठक नहीं हुई. पार्टी के विधायकों के मूड को भांपने के लिए कांग्रेस ने जिन नेताओं को भेजा था, उनकी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद केंद्रीय नेताओं ने सीएम पद के दोनों दावेदारों को दिल्ली बुलाया था.इससे पहले सोमवार को शिवकुमार ने दावा किया था कि उनके पास ‘नंबर’ है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘कल 135 विधायकों ने अपनी राय दी है और एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया है, कुछ ने अपनी निजी राय दी है. मेरी शक्ति 135 विधायक हैं. मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं.’ उन्होंने एचडी कुमारस्वामी के साथ गठबंधन सरकार के गिरने के बाद पार्टी के पुनर्निर्माण का श्रेय भी लिया, क्योंकि लगभग 20 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘साहस वाला एक शख्स बहुमत बनाता है और मैंने इसे साबित कर दिया है. मैं यह खुलासा नहीं करना चाहता कि पिछले पांच सालों में क्या हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button