ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

हाईकोर्ट का जज बनकर DGP को फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पटना : हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर DGP को फोन करना एक शख्स को भारी पड़ गया।आरोपी की पहचान अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिसिया पूछताछ में व्यक्ति ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि शराब के मामले में आरोपी आईपीएस अधिकारी को बचाने के लिए अभिषेक ने DGP तक को फोन मिलाकर दबाव बनाया। हालांकि, कुछ ही घंटे में पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी अभिषेक के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं। अभिषेक ने कबूल किया है कि वह तत्कालीन अफसर को बचाने के लिए डीजीपी को फोन कर दबाव बनाता था। इतना ही नहीं इसी तरह वह अन्य लोगों को भी फोन लगाकर अपना काम निकलवाता था। उसके पास से नौ सिम कार्ड व दर्जनों मोबाइल फोन मिले हैं। 2018 में एक मामले में अभिषेक को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भी भेजा जा चुका है।

जांच में सामने आया है कि अभिषेक का कई बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना था। समाज में रौब जमाने के लिए वह अक्सर अधिकारियों व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करता था। उसने दो आईपीएस अधिकारियों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया था। यहां तक कि कई बार वह गृहमंत्री का पीएस बनकर भी अफसरों को फोन कर चुका है।

Related Articles

Back to top button