ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अजित पवार का बड़ा बयान 16 विधायक अयोग्य हो जाएं तो भी नहीं गिरेगी शिंदे सरकार

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल जारी है। ताजा बयान एनसीपी नेता अजित पवार का है, जो हैरानी भरी नजरों से देखा जा रहा है। अजित पवार का कहना है कि यदि 16 बागी विधायक अयोग्य करार दे दिए जाएं, तो भी शिंदे सरकार को कोई खतरा नहीं होगा। अब उनके बयान के मायने भी निकाले जा रहे हैं।

अजित पवार का यह बयान ऐसे समय आया है जब कर्नाटक में भाजपा को मिली हार के बाद समूचा विपक्ष उत्साहित है। अजित पवार की पार्टी भी चुनाव की तैयारी में जुटी है।

बता दें, पिछले दिनों से अजित पवार को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रही हैं। पहला कहा गया था कि वे अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। फिर जब उनके चाचा शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई तो भी अजित पवार का रुख बाकी नेताओं से अलग था।

कहा जाता है कि अजित पवार और उद्धव ठाकरे के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही कारण है कि महाविकास अघाड़ी सरकार में उद्धव ठाकरे के सीएम रहते अजित पवार कम ही सक्रिय नजर आए।

Related Articles

Back to top button