ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चावलों की कालाबाजारी ! चेकिंग में पकड़ा गया गरीबों को बंटने वाला चावलों से भरा ट्रक

उज्जैन: उज्जैन में बीती रात रोड गश्त के दौरान नरवल पुलिस की टीम ने गरीबों में बंटने वाले चावल की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस ने देवास तरफ से आ रहे ट्रक की चैकिंग की तो उसमें बड़ी मात्रा में चावल पाए गए। इस संबंध में ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक को थाने में खड़ा कराने के बाद खाद्य विभाग की टीम को इसकी सूचना दी है।

टीआई संजय मंडलोई ने बताया कि रात में रोड गश्त पार्टी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास तरफ से पशुचावल की बोरियों से भरा ट्रक उज्जैन आ रहा है जिसमें कालाबाजारी का कंट्रोल का चावल है जबकि बोरियों में पशु आहार लिखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद गश्त टीम ने उक्त ट्रक को रोका और थाने लाकर खड़ा किया।

ड्राइवर के पास से बिल चैक किए जिसमें उज्जैन के किसी अग्रवाल का उक्त चावल होना पाया गया। अग्रवाल से पुलिस ने संपर्क किया तो उसने चावल स्वयं का होने की पुष्टि की साथ ही कागजात लेकर सुबह थाने आने की बात कही। टीआई मंडलोई ने बताया कि ट्रक में कौन सा चावल भरा है और कहां से कहां जाना था इसकी जांच खाद्य विभाग की टीम द्वारा की जाएगी। फिलहाल विभाग को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button