ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

भारत में तीसरा बच्चा पैदा करने पर हो जेल का प्रविधान : डा प्रवीण भाई तोगड़िया

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना अब बेहद जरूरी हो गया है। हिंदुओं की संख्या लगातार घट रही है और अल्पसंख्यकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही। डा प्रवीण भाई तोगड़िया शनिवार को भोपाल में पत्रवारवार्ता को संबोधित कर‍ रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगड़िया ने आगे कहा कि इस तरह के जनसंख्या असंतुलन से हिंदुओं के अस्तित्व पर संकट बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि अब आवश्यकता है कि भारत सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर देना चाहिए।

डा प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भारत में अगर दो बच्चों के अलावा कोई व्यक्ति तीसरा बच्चा पैदा करता है तो उसके लिए जेल की सजा का प्रविधान किया जाना चा‍हि‍ये। उनका कहना है कि इससे इस असंतुलन को संतुलित किया जा सकेगा।

उल्‍लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगड़िया अपने बयानों के कारण अक्‍सर चर्चा में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button