ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

डीके शिवकुमार के LPG सिलेंडर की पूजा पर तेजस्वी ने कसा तंज

13 मई को कर्नाटक के नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। हालांकि चुनाव परिणाम जारी होने से पहले ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भाजपा नेता और बेंगलुरू से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक बजरंगबली की भूमि है। साथ ही कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर सिलेंडर की पूजा करने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम वे कुछ पूजा कर रहे हैं। अचानक, कांग्रेस पार्टी ने हर चीज के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया है।

तेजस्वी ने कहा कि हम डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेताओं द्वारा एलपीजी सिलेंडरों की प्रार्थना करने का स्वागत करते हैं। हम खुश हैं कि वे कम से कम पूजा तो कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे आजकल हर चीज के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। चाहे वह पिछले हफ्ते बजरंग बली मंदिरों में की जा रही पूजा हो या गैस सिलेंडर की। हिंदू दर्शन हर चीज में भगवान को देखता है।

गौरतलब है कि मतदान से एक दिन पहले यानी मंगलवार को कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने एक रसोई गैस की पूजा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी आरती करते हुए  मतदाताओं से वोट डालने जाने से पहले ऐसा करने का आग्रह किया था। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘मोदी जी ने पिछली बार मतदाताओं से वोट डालने से पहले अपना गैस सिलेंडर को देख कर, नमस्कार करते हुए वोट डालने जाने की बात कही थी।’

 

Related Articles

Back to top button