ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ इस दिन शुरू करेंगे फिल्म ‘मिशन ईगल’ की शूटिंग….

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन ईगल’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर इसकी तैयारी में जुट गए हैं, और इसी महीने यूके के ल्यूटन में शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। साथ ही इसका निर्देशन जगत शक्ति कर रहे हैं।

‘मिशन ईगल’ की शूटिंग पर अपेडट 

टाइगर श्रॉफ फैंस के बीच अपने बेहतरीन एक्शन और शानदार डांस के लिए पॉपुलर हैं। ‘बागी’, ‘हीरोपंती’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस का बज हाई है। इसी कड़ी में टाइगर की फिल्म ‘मिशन ईगल’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। 23 मई से एक्टर, ल्यूटन में इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ का लुक वायरल 

‘मिशन ईगल’ की तैयारी के लिए टाइगर श्रॉफ ने अपने बाल बढ़ा लिये हैं, जिससे उनके फैंस बेहद दंग हैं। ‘मिशन ईगल’ का पहला लुक हाल ही में सामने आया था और प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया। वायरल तस्वीर में टाइगर को इंटेंस अवतार में दिखाया गया है, जिसमें वह लंबे बाल, चांदी की चेन के साथ काले रंग की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर हाथ में चाकू पकड़े देखे जा सकते हैं। टाइगर के चेहरे की शातिर मुस्कान इसे और ज्यादा आकर्षक बना रही है।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट 

टाइगर श्रॉफ एक पॉपुलर एक्टर हैं, और अपने बेहतरीन एक्शन से दर्शकों का दिल जीतते नजर आते हैं। एक्टर की पाइपलाइन में ‘मिशन ईगल’ के अलावा ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। टाइगर को ‘गणपत’ में भी देखा जाएगा। यह एक बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनके अपोजिट कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में होंगे। फिल्म के अक्टूबर 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button