ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी, तापमान 44 डिग्री पार

छत्‍तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है और दोपहर की तपिश और उमस भी बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की वर्षा भी हुई। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण शाम का मौसम भी खुशनुमा हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज अंधड़ व हल्की वर्षा के चलते कुछ क्षेत्रों में होर्डिंग्स भी फट गए, वहीं कुछ क्षेत्र घंटों अंधेरे में डूबे रहे।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी की संभावना है, इससे गर्मी और बढ़ेगी। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। इन दिनों प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही है, इसके चलते उमस में और बढ़ोतरी हुई है।

दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Back to top button