ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोज बाजपेयी ने हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को हैरान कर दिया है। मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बहुत जल्द जी5 पर रिलीज होने वाली है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के नाम से बनी इस फिल्म ट्रेलर दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है।ट्रेलर में मनोज ने एक वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो तमाम विषमताओं के बीच सच और न्याय के लिए लड़ता है।

यह एक ऐसे वकील की कहानी है, जो कभी हार नहीं मानता।ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि मनोज एक लड़की को न्याय दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि मनोज की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें अभिनेता  वकील पूनम चंद सोलंकी का किरदार निभा रहे हैं। सिर्फ एक बंदा काफी है फिल्म पूरी तरीके से कोर्ट रूम ड्रामा है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इस फिल्म में मनोज एक साधारण वकील होकर एक असाधारण केस लड़ते हैं, जिसमें वह लोगों की नजरों से एक बाबा की असली छवि का पर्दाफाश करते हैं और बुराई के खिलाफ लड़कर लड़की को न्याय दिलवाने की कोशिश करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button