ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

तीन घंटे देरी से इंदौर पहुंचा एयर इंडिया का विमान, मुंबई जाने वाले यात्रियों ने किया हंगामा

इंदौर ।  इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके कारण इसी उड़ान से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान होते रहे। विमान कंपनी के अधिकारी यात्रियों को देरी की सही जानकारी भी नहीं दे पाए। परेशान यात्रियों ने दूसरी उड़ान से मुंबई भेजने के लिए हंगामा किया़, क्योकि कई यात्रियों को मुुंबई से दूसरे देश की फ्लाइट पकड़नी थी। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान दोपहर 3.30 बजे दिल्ली से इंदौर आकर शाम 4.35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती है। दिल्ली में तकनीकी खराबी के कारण विमान अपने तय समय पर उड़ान नहीं भर पाया। इस कारण यह तीन घंटा देरी से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा। ऐसे में समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उड़ान का इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि दिल्ली से विमान नहीं आया, तो कंपनी दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को मुंबई पहुंचाए। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को यात्रियों को समझाना पड़ा।

22 मिनट रुककर रवाना हुआ विमान

दिल्ली से देरी से आए एयर इंडिया के विमान ने इंदौर में 22 मिनट रुकने के बाद मुंबई के लिए उड़ान भरी। इस दौरान इंदौर के यात्रियों को उतारने के साथ ही मुंबई जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठाया गया। आमतौर पर विमान इंदौर में एक घटा रुकने के बाद मुंबई के लिए उड़ान भरता है। इस बार देरी के कारण विमान को जल्दी रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button