ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले, हमें बजरंगबली की जय बोलने में कोई तकलीफ नहीं है, बीजेपी ने 15 सालों में कभी रामायण नहीं कराई।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजनीति में भगवान हनुमान को लेकर सियासत जोर पकड़ रही है. कभी बजरंगबली, तो हनुमान चालीसा तो कभी सुंदरकांड पाठ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर रही है. इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भगवान हनुमान को लेकर चल रहे बयानबाजी पर बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बजरंग बली की जय बोलने में हमें कोई तकलीफ नहीं है. भाजपा ने कभी प्रदेश में रामायण कराई, कौशल्या माता का मंदिर बनवाया? हमने यहां रामायण कराई है. सीएम ने कहा कि हम न केवल रामायण करवा रहे हैं, बल्कि पूरे राज्य के रामायण समिति को सम्मान स्वरूप 5 हजार रुपए भी दे रहे हैं. ये दोनों को एक न करें. बजरंग बली हनुमान जी हमारे आराध्य हैं. मोदी जी 40 प्रतिशत कमीशन, अडानी, अरुणाचल प्रदेश हिंसा आदि पर क्यों नहीं बोल रहे? बीजेपी करप्ट लोगों की पार्टी बन गई है, इसके बारे में बोले पीएम मोदी. बता दें बीते दिन नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा था कि बहुत सारे कांग्रेस नेता बीजेपी के संपर्क में हैं, विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वे सभी बीजेपी का दामन थामेंगे. इस पर सीएम बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की चुटकी लेते हुए कहा कि वे पहले अपने नेताओं के संपर्क में रह लें. बस्तर में बैठक होती लेकिन वे ही गायब रहते हैं. बीजेपी के जितने भी पुराने नेता है, चाहे व रमन सिंह हो, धर्मलाल कौैशिक हो, या खुद नारायण चंदेल हो, सबको पीछे ढकेल दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button