ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

जौरा भाई जी के कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है ।

(मांगेराम त्यागी) जौरा निश्चित ही जौरा की धरती पावन धरा है मैं इस धरा को नमन करता हूं कि इस धरा पर डॉक्टर एसएन सुबाराव भाई जी जैसे युग पुरुषों का जीवन गुजरा है जिन्होंने सुदूर कर्नाटक से आकर चंबल की इस धरा को एक तीर्थ के रूप में बदल दिया ऐसे महान युगपुरुष युवाओं के प्रेरणा स्रोत बच्चों के लिए वात्सल्य का स्रोत रहे ,हम सबके लिए प्रेरणास्पद कार्य करने वाले डॉक्टर एसएन सुबाराव भाई जी को मैं सादर नमन करता हूं और हम सभी को उनके कृतित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है यह बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सती मां बदरपुरा के विशाल भंडारे में जाने से पहले महात्मा गांधी सेवा आश्रम मे पधार कर भाई जी की समाधि पर नमन करते हुए एवं भाई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कही आपको बता दें मांगेराम त्यागी वही व्यक्तित्व है जो नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी प्रकरण के कारण एवं उसके परिवार की महिलाओं पर किए जा रहे शासन और प्रशासन के अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बन गये है श्री त्यागी ने आगे कहा भाई जी के कृतित्व की संक्षिप्त में ही जानकारी प्राप्त होने पर भी मुझे भाई जी के प्रति लगाव हो गया है यदि मैं भाई जी से साक्षात मिला होता तो मेरे जीवन में और भी प्रेरणादायक पल होते इस अवसर पर श्री मांगेराम त्यागी ने आत्मा समर्पित बागी बहादुर सिंह कुशवाह से भी उसके जीवन के बारे में एवं बागियों की कार्यप्रणाली और सिद्धांतों की बारे में जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर शिक्षाविद एल एन त्यागी ,केसी त्यागी डबरा ,शासकीय ठेकेदार राम अवतार त्यागी बैतूल , सौरभ त्यागी गिर्राज त्यागी जी चिन्नूनी ,विकास त्यागी आगरा ,विनोद त्यागी आगरा एनवाईपी के शीतल जैन ,त्यागी भूमिहार संघ से नेकीराम त्यागी के अतिरिक्त त्यागी समाज के विभिन्न जगहों के प्रतिनिधि जो सती माता के भंडारे में भाग लेने आए थे उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button