ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कश्मीर में 24 घंटे में आतंकी मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर 5 जवान शहीद बारामूला में भी फायरिंग जारी

कश्मीर में 24 घंटे में आतंकी मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर 5 जवान शहीद बारामूला में भी फायरिंग जारी* जम्मू कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल गुरुवार को ईद के लिए फल और सब्जियां लेकर जा रहे सेना के वैन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। ग्रेनेड से ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। पांच जवान भी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन शुरु किया है। पिछले बुधवार से लेकर अब तक यानी 3 से 6 मई तक माछिल, बारामूला, अनंतनाग, राजौरी और करहमा कुंजर (बारामूला) में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है। राजैारी के कांडी इलाके में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से एनकाउंटर चल रहा है। इसमें आतंकियों की तरफ से एक ब्लास्ट में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। एक आतंकी भी मारा गया है। यहां एनकाउंटर अभी भी जारी है। इसके अलावा बारामूला के करहमा कुंजर में आज यानी शनिवार सुबह 4 बजे से सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। अब तक एक आतंकी मारा गया है, और आतंकियों के छिपे हुए होने की जानकारी है। ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए हमले में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button