ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
गोहदमध्यप्रदेश

ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब बरौनी से चलकर ग्वालियर आई बरौनी मेल प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर यात्रियों को उतारने के बाद यार्ड में जा रही थी तभी बरौनी मेल के तीन डिब्बे यार्ड में जाते वक्त पटरी से उतर गए, इसके बाद रेलवे स्टेशन पर सायरन बज गया और आनन-फानन में रेलवे स्टेशन मास्टर से लेकर आरपीएफ जीआरपीएफ और तमाम टेक्निकल टीम मौके पर जा पहुंची और ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के प्रयास में जुट गई। हालांकि जिस वक्त ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा था उस वक्त कोई यात्री उसमें सवार नहीं था, लेकिन इस घटना से रेल प्रबंधन के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए रेलवे स्टेशन पर अचानक अफरा-तफरी मच गई पूरा रेलवे स्टेशन का अमला ट्रेन वापस पटरी पर लाने के लिए देर रात तक जद्दोजहद करता दिखाई दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, फिलहाल देर रात तक ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के लिए मशक्कत चलती रही, कड़ी मशक्कत के बाद वापस ट्रेन के तीनों डिब्बों को पटरी पर लाया जा सका और ट्रेन को फिर से यार्ड में ले जाया गया दरअसल रोजाना की तरह आज भी बरौनी मेल बरौनी से चलकर भिंड के रास्ते ग्वालियर पहुंची थी जहा लगभग 9:30 बजे यात्रियों को प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर उतारने के बाद यहीं से ट्रेन यार्ड में जा रही थी लेकिन तभी ट्रेन की तीन बोगियां अचानक पटरी से उतर गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button