ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

गजनी 2 के लिए आमिर खान और निर्माता अल्लू अरविंद साथ आ सकते है नजर

बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने के बाद से फिल्मों से दूर हैं। एक्टर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। हालांकि इन फ्लॉप फिल्मों के अलावा एक्टर की सुपरहिट फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। एक बार फिर से एक्टर अपनी इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं।

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान इन दिनों, साउथ के जाने माने एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माता अल्लू अरविंद गजनी 2 को लेकर भी सोच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अल्लू अरविंद गजनी 2 के लिए संजय सिंघानिया के किरदार को तैयार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जल्द ही मेकर्स ऐलान कर सकते हैं।

गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

जैसा कि सभी जानते हैं कि आमिर खान की फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने लोगों का काफी इंप्रेस किया था। इस फिल्म में आमिर खान संजय सिंघानिया के किरदार में नजर आए थे, तो वहीं इसमें एक्ट्रेस असिन ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। आपको बता दें कि इन दिनों आमिर खान अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही कई फैमिली फंक्शन और पार्टिज भी अटेंड करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button