ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
विदेश

बेंगलुरु में  अब दो दिन रोड शो करेंगे पीएम मोदी 

बेंगलुरु । पीएम नरेन्द्र मोदी के बेंगलुरु में  शनिवार को प्रस्तावित 36.6 किलोमीटर के रोड शो कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए भाजपा ने उसे दो दिनों में विभाजित कर दिया है। ताजा कार्यक्रम के मुताबिक अब वह शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। सत्तारूढ़ पार्टी को इस योजना में बदलाव इसलिए करना पड़ा क्योंकि बेंगलुरु के लोगों ने इस तरह के एक दिवसीय कार्यक्रम से होने वाली कठिनाइयों को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री अब दो दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। पार्टी ने बुधवार को कहा था कि मोदी शनिवार को यहां 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इसके तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 10.1 किलोमीटर और शाम चार बजे से रात 10 बजे तक 26.5 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले थे।
उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने कहा है कि अगर पूरे दिन रोड शो किया जाता है तो इससे समस्या होगी। इसलिए, हमने उनकी भावनाओं का सम्मान किया है और इसे दो दिनों में करने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि छह और सात मई को रोड शो शहर के कुल 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 से होकर गुजरेगा। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मतों की गिनती 13 मई को होगी।

Related Articles

Back to top button