ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां चार महीने के उच्चतम स्तर पर

भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में अप्रैल में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह चार महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में बढ़ोतरी नई बिजनेस ग्रोथ, कीमतों के कम दबाव, अंतरराष्ट्रीय बिक्री के बढ़ने और आपूर्ति श्रृंखला के कारण संभव हुआ है। ये खुलासा एक निजी सर्वे में हुआ।एसएंडपी ग्लोबल इंडिया की ओर से जारी किए गए अप्रैल के सर्वे में PMI बढ़कर 57.2 हो गया है, जो कि मार्च में 56.4 था। पीएमआई डाटा में सुधार इस तरफ इशारा कर रहा है कि भारत में लगातार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार हो रहा है। बता दें, ये लगातार 22 महीना है, जब पीएमआई डाटा में सुधार आया है।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोलियान्ना डी लीमा ने कहा कि नए ऑर्डर में अप्रैल में बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों को अपेक्षाकृत हल्के मूल्य दबाव, बेहतर अंतरराष्ट्रीय बिक्री और आपूर्ति-श्रृंखला की स्थिति में सुधार से भी फायदा हुआ है।सर्वे में बताया गया कि मार्च के मुकाबले अप्रैल में मैन्युफैक्चरर्स के लिए फ्यूल, मेटल, ट्रांसपोर्टेशन और कच्चे माल में आने वाली लागत बढ़ी है, लेकिन महंगाई अभी भी लॉन्ग टर्म एवरेज से नीचे है।सर्वे में आगे कहा गया कि 2023 में फैक्टरी ऑर्डर और प्रोडक्शन तेज गति से बढ़ा है और कंपनियों ने नई जॉब देने के साथ स्टॉक को बनाने रखने के लिए प्रोडक्शन को बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button