ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

झारखंड में कोयला चोरों की CISF कर्मियों के साथ मुठभेड़,  4 की मौत, 2  घायल

झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार देर रात सीआईएसएफ जवानों और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस चार चोर मौत के घाट उतार दिए गए तो वहीं दो घायल हो गए। सीआईएसएफ जवानों और कोयला चोरों के बीच यह मुठभेड़ बाघमारा बरोरा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में हुई। बीसीसीएल ब्लॉक दो केकेसी मेन साइडिंग पर शनिवार देर रात सीआईएसएफ की टीम गश्त कर रही थी। सीआईएसएफ जवानों को देख वहां मौजूद कोयला चोरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देख सीआईएसएफ जवान सतर्क हो गए। उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की।

सीआईएसएफ जवानों की फायरिंग में चार कोयला चोरों की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दो कोयला चोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से सीआईसीएफ टीम ने 24 से अधिक बाइक जब्त की। इस गोलीबारी में केकेसी मेन साइडिंग पर खून ही खून पड़ा था। मृतक चोरों के शवों को हटाने के बाद घटनास्थल पर साफ-सफाई की जा रही है। मौके पर बाघमारा बरोरा थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईएसएफ जवान तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button