ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मनोरंजन

ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर का इमोशनल पोस्ट वायरल

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को दुनिया से गुजरे तीन साल हो चुके हैं। 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था। आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। इस मौक पर उनके चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी नीतू कपूर इमोशनल नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर नीत कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए नीत कपूर ने लिखा, “सभी शानदार यादों के साथ आप हर दिन याद आते हैं।”

बता दें, ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक साथ अमर अकबर एंथनी और कभी कभी जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था। बात अगर दोनों के पर्सनल लाइफ की करें तो दोनों ने जनवरी 1980 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।पत्नी के अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं और पिता को याद किया है। पहली तस्वीर में ऋषि कपूर, नीत कपूर, रणबीर, रिद्धिमा सभी एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कहा कि वो इस तस्वीर को काफी पसंद करती हैं।

दूसरी फोटो रिद्धिमा के बचपन की है, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं आपको हर दिन मिस करती हूं।” वहीं आखिरी तस्वीर में अभिनेता स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ रिद्धिमा ने लिखा, “कभी-कभी मैं सिर्फ आपको स्माइल करते हुए देखने के लिए गैलरी में स्क्रॉल करती हूं। लव यू।”

 

Related Articles

Back to top button