ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

सबके विकास के लिये संकल्पित सरकार : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम में सहरिया जनजाति के हितग्राहियों को मुर्रा भैंस प्रदाय की। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सहरिया जनजाति के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने 10 हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपये की कीमत वाली मुर्रा भैंस प्रदान की। हितग्राहियों को 90 प्रतिशत की सब्सिडी भी प्रदान की गई है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिये संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया में आयोजित सेन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज को अपने कार्य एवं व्यवसाय पर गर्व करना चाहिए। मंत्री डॉ. मिश्रा ने समाज के लोगोंं की माँग पर सामुदायिक हॉल निर्माण की घोषणा की।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शनिवार सुबह राजघाट कॉलोनी स्थित निवास पर जनता से रू-ब-रू हुए। उन्होंने जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये।

दतिया में 10 से 14 अगस्त तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया में आगामी 10 से 14 अगस्त तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व 9 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

 

Related Articles

Back to top button