ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

भारी वाहन के कुचलने से बाइक सवार व्यापारी की मौत।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित कटंगी रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई. जब बाइक सवार युवक को भारी वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके ही मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ है जब वह कपड़ा की खरीददारी करने के लिए जबलपुर आ रहा था. पुलिस के अनुसार मझौली निवासी आकाश साहू का कपड़े का कारोबार है, जिसके सिलसिले में उसका जबलपुर आना जाना होता ही रहता है. आज दोपहर 12 बजे के लगभग मोटर साइकल से कपड़ा खरीदने के लिए जबलपुर के लिए निकला. जब वह कटंगी रोड से गुजर रहा था, इस दौरान सड़क पर गढ्डा होने से मोटर साइकल अनियंत्रित हो गई. जिससे वह मोटर साइकल सहित गिर गया, इस दौरान ही सामने आए भारी वाहन ने आकाश को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में आकाश साहू के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. आकाश साहू से खून से लथपथ हालत में देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया. वहीं फरार हुए भारी वाहन के चालक की तलाश शुरु कर दी है. घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button