ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा 697 किसानों को अपने काबिज भूमि का पट्टा मिला

जशपुरनगर : जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा 697 किसानों को 535.708 हेक्टेयर भूमि का वन अधिकार पट्टा दिया है। आज किसान अपने खेत में उड़द, मंूगफली, अरहर, धान, साग-सब्जी की भी अच्छी फसल ले रहे है। और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आगे आ रहे है। जिसके परिणामस्वरूप विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को सरकारी नौकरी का लाभ मिल रहा है। जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जयकिसुन राम को जिला प्रशासन द्वारा वनअधिकार का पट्टा दिया गया है। किसान जयकिसुन को काबिज वन भूमि 0.112 हेक्टेयर का पट्टा मिला है।
किसान जयकिसुन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने काबिज वन भूमि पर मंूगफली और अरहर साग-सब्जी की फसल लगाते हैं और उन्हें अच्छा आमदनी हो रहा है। उन्होंने बताया कि खेती करने से उनके आर्थिक स्थिति में सुधार आई है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वन अधिकार पट्टा देने के बाद अपनी भूमि पर काबिज अधिकार मिल गया। धान की खेती के साथ अन्य उत्पादन करके अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रहे है।

Related Articles

Back to top button