ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

केरल यात्रा के दौरान पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिनी केरल दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले मिले एक पत्र के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप की स्थिति है। पत्र में सुसाइड बम से पीएम मोदी की हत्या करने की धमकी दी गई है।कोच्चि के किसी शख्स द्वारा कथित रूप से मलयालम में लिखा गया पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के कार्यालय में मिला है सुरेंद्रन ने चिट्ठी को पुलिस को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। वाकई खतरा या किसी ने किया मजाक? पत्र में एन के जॉनी नाम के व्यक्ति का पता लिखा गया था, जहां पुलिस पहुंच चुकी है। पत्र में लिखा गया है कि पीएम मोदी के साथ भी वही होगा जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ हुआ था। हालांकि कोच्चि के मूल निवासी जॉनी ने पत्र लिखे जाने से इनकार किया, लेकिन आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ साजिश है। जॉनी ने मीडिया को बताया कि पुलिस उनके घर आई थी और पत्र के बारे में पूछताछ की थी। पुलिस ने मेरी लिखावट से पत्र का मिलान किया है। पुलिस को भी लग रहा है कि इस हरकत के पीछे कोई और है। हो सकता है कि वह व्यक्ति मुझसे द्वेष रखता हो। मैंने उन लोगों के नाम साझा किए हैं जिन पर मुझे शक है। पीएम की सुरक्षा पर आमने-सामने भाजपा और प्रदेश सरकार इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित वीवीआईपी सुरक्षा योजना को लीक करने के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा, धार्मिक चरमपंथी संगठन केरल में बहुत मजबूत और सक्रिय हैं। राज्य के खुफिया प्रमुख की रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई है। इसमें प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), SDPI और माओवादियों सहित कई संगठनों का जिक्र है, लेकिन राज्य सरकार इन संगठनों को बचा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button