ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भ्रांतियां, हर गांठ कैंसर नहीं होती

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं में कई भ्रांतियां होती हैं। कुछ महिलाएं ब्रेस्ट की किसी भी गांठ को कैंसर मान लेती हैं वहीं तमाम ऐसी हैं जो ब्रेस्ट की गांठ को नजरअंदाज करती हैं। हालांकि ब्रेस्ट की हर गांठ कैंसर की नहीं होती परंतु गांठ का पता चलते ही चिकित्सीय परामर्श लेना जरूरी होता है।

अविवाहित महिलाओं की संख्या कम है

ब्रेस्ट में गांठ व कैंसर के मामले दिनों दिन बढ़ रहे हैं। विवाहित व अविवाहित महिलाएं इनमें शामिल हैं। हालांकि अविवाहित महिलाओं की संख्या कम है। ब्रेस्ट की गांठ व कैंसर को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। ब्रेस्ट की गांठ की जांच कर कैंसर का आसानी से पता लगाया जा सकता है।

जांच में विलंब नहीं करना चाहिए

डाक्टर के पास विलंब से पहुंचने वाली महिलाएं कहती हैं कि गांठ में दर्द नहीं था इसलिए उन्होंने बीमारी को हल्के में लिया। जबकि ब्रेस्ट में किसी भी तरह की गांठ हो उसकी जांच में विलंब नहीं करना चाहिए। कुछ अविवाहित युवतियों ने कहा कि उन्हें स्तन में गांठ का पता चल गया था परंतु परिवार से चर्चा करने में असहज महसूस कर रही थीं।

शुरुआती दौर में ब्रेस्ट कैंसर का उपचार संभव

समस्या बढ़ने पर वे डाक्टर के पास पहुंचीं जब तक जोखिम बढ़ चुका था। शुरुआती दौर में ब्रेस्ट कैंसर का पता चल जाए तो इसका सफल उपचार संभव है। मेमोग्राफी जांच से ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाया जा सकता है। ब्रेस्ट में गांठ के आपरेशन की आधुनिक तकनीक मौजूद है।

Related Articles

Back to top button