ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

रिजेक्टेड नेता हैं मुकुल रॉय, किसी नेता को भाजपा में लाने की जरूरत नहीं: सुवेंदु अधिकारी

नई दिल्ली ।  पश्चिम बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता एवं विधान सभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि पार्टी को ऐसे रिजेक्टेड नेता की जरूरत नहीं है। तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय के फिर से भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताने पर मीडिया के समक्ष कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मीडिया से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। बूथ पर जिन लोगों ने कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी को वोट किया है, हम लोग उन्हें पार्टी के साथ लाने पर काम कर रहे हैं, किसी नेता को लाने की जरूरत नहीं है। हमें ऊपर से किसी नेता को लाने की जरूरत नहीं है। हमें ऐसे रिजेक्टेड लोगों की जरूरत नहीं है।
सुवेंदु अधिकारी ने मुकुल रॉय पर बड़ा आरोप लगाते हुए कि मई 2021 के बाद पश्चिम बंगाल में जब भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहा था, उस समय मुकुल रॉय ने भाजपा का साथ छोड़ा, वह भाजपा का आदमी नहीं हो सकता। भाजपा बंगाल के विकास के लिए मतदाताओं को जोड़ने का काम कर रही है और पार्टी को ऐसे नेता की जरूरत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मुकुल रॉय ने मंगलवार को मीडिया से  बातचीत करते हुए यह कहा था कि वे भाजपा विधायक हैं और भाजपा के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर बात करना चाहते हैं। इससे पहले मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु रॉय ने यह दावा किया था कि उनके पिता (मुकुल रॉय) सोमवार देर शाम से लापता हैं। एक जमाने में तृणमूल कांग्रेस मुखिया ममता बनर्जी के काफी करीबी रहे मुकुल रॉय ने उनसे मतभेदों के कारण 2017 में पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। रॉय 2021 के विधान सभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरे और जीत कर विधायक भी बने, लेकिन बाद में वह फिर से टीएमसी में शामिल हो गए।

Related Articles

Back to top button