ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली से करेंगे लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गोवा दौरे पर पहुंच गए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के एक पदाधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा के पोंडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नरेंद्र सवाईकर ने अमित शाह के दौरे को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लगभग 25,000 लोग रविवार को होने वाली बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा दक्षिण गोवा सीट देश के उन 160 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जिसे हम कुछ वोटों से हार गए।दरअसल, पूर्व सांसद नरेंद्र सवाईकर 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार फ्रांसिस्को सरडिन्हा से हार गए थे। नरेंद्र सवाईकर ने कहा कि इसलिए भाजपा ने इन निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है और केंद्रीय नेता पहले ही समीक्षा करने के लिए दक्षिण गोवा का दौरा कर चुके हैं।सवाईकर ने कहा कि हमें इस जनसभा में 25,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मैं लोगों से बैठक में शामिल होने और हमारे वरिष्ठ नेता का भाषण सुनने की अपील करता हूं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री दोपहर में पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button