ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

भिवानी-चरखीदादरी में 57 पुलिस टीमों ने सुबह 5 बजे शुरू किया अभियान, खंगाले 57 गैंगस्टर्स-गुर्गों के घर

Haryana: पुलिस की 37 टीमों ने भिवानी में 37 गैंगस्टरों और उनके गुर्गों के घर और दादरी में 20 टीमों ने शनिवार को आठ घंटे तक 20 गैंगस्टर्स के घर तलाशी अभियान चलाया। ये सभी हार्ड कोर क्रिमिनल हैं। पुलिस ने सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक गैंगस्टरों और उनके गुर्गों के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला और संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लिया। दादरी में अमित उर्फ होठला को 5.850 किलो विस्फोटक सामग्री रखने पर गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा प्रदीप कासनी के घर से मैग्जीन मिलने पर उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। प्रदीप कासनी फिलहाल जेल में बंद है। दोपहर तीन बजे एसपी नितिका गहलोत ने प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने जिला पुलिस की ओर से लगातार आठ घंटे तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की बाइक, एटीएम, पैनकार्ड, 9 मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, डीवीआर व बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है।

भिवानी से ये सामान बरामद

गैंगस्टर के गुर्गों के खिलाफ चलाए स्पेशल अभियान के दौरान पुलिस टीमों को दस मोबाइल फोन, एक टैब, तीन सिमकार्ड, सात मोबाइल बॉक्स बरामद हुए हैं। इस दौरान पांच एटीएम कार्ड, सात बैंक पासबुक, पांच चेकबुक बरामद हुईं। दो पेन ड्राइव, एक डीवीआर, तीन आधार कार्ड व नौ दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने अजय मीठी के घर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद की है। संदीप उर्फ भोला निवासी बिचला पाना तालु से बिना नंबर की एक बाइक और एक कार बरामद हुई है। सोनू उर्फ विनोद मीठी के घर से पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।

80 गैंगस्टर्स जिला पुलिस की रडार पर

करीब आठ घंटे तक कार्रवाई की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो एफआईआर दर्ज की गई। जिन 20 बदमाशों के यहां दबिश दी गई वो हार्ड कोर क्रिमिनल हैं। इनके अलावा 60 और बदमाशों की सूची पुलिस ने तैयार की है। ये गैंग सरगनाओं के मददगार भी हैं और इन पर केस भी दर्ज हैं। -नितिका गहलोत, एसपी।

सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक चली कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी टीनू , सोनू मीठी के गुर्गों के अलावा भिवानी के कुख्यात बदमाश हंसराज उर्फ हंसा के घर और बाड़े में दबिश दी गई। इन ठिकानों से काफी सामान भी पुलिस को बरामद हुआ है। -वीरेंद्र सिंह, डीएसपी।

 

Related Articles

Back to top button