ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश घर के आंगन में खड़ा ट्रेक्टर अचानक चला दो घायल।

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली में बीती रात घर के आंगन में सो रही मां-बेटी पर अचानक बंद ट्रैक्टर चालू हो गया गया और चढ़ गया. घटना में दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए कोलारस अस्पताल भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक पचावली गांव निवासी छोटू जाटव ने बताया कि बीती रात गांव में बिजली नहीं आ रही थी. इसी के चलते वह और उसका भाई कपिल जाटव, मां सीमा और बहन रवीना घर के आंगन में चारपाई बिछाकर सो रहे थे. रोज की तरह ट्रैक्टर भी घर के आंगन में खड़ा था. रात्रि करीब साढ़े तीन बजे ट्रैक्टर अचानक से आगे चल पड़ा तो उसकी चपेट में आने से मां सीमा व बहन रवीना दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तत्काल उपचार के लिए कोलारस के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है. छोटू ने बताया कि रात के समय ट्रैक्टर में बेक गियर लगा था, इसके बाद वह कैसे दूसरे गियर में आकर चल पड़ा, यह समझ से बाहर है. मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button