ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

बेरोजगारों को हर महीने 2500 रुपये देगी सरकार, 1 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन

छत्तीसगढ़| सछत्तीसगढ़ सरकार 1 अप्रैल, 2023 से राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को 2,500 रुपये मासिक भत्ता देगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में 250 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा कर दी थी। इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट शेयर करते हुए दी है।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है। पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन किए गये आवेदनों पर, घोषणा अनुसार, भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा। आशा है यह भत्ता हमारे युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित

1 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस संबंध में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, सभी जिला कलेक्टरों को इस योजना के क्रियान्वन करने के लिए अवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। युवाओं की शैक्षिक योग्यता के आधार पर उन्हें सरकार की तरफ से वित्तीय धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दें, आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

ये होनी चाहिए योग्यता

बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदन करने के दौरान आवेदक की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इसके लिए शैक्षिक योग्यता का मापदंड भी रखा गया है, दरअसल, आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं पास होना चाहिए।

ढाई लाख से कम होना चाहिए परिवार की वार्षिक आय

आवेदक के पास आय को कोई स्त्रोत नहीं होना चाहिए। साथ ही, उसके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम होनी चाहिए। आवेदक को आवेदन करने के एक साल के अंदर बना हुआ आय प्रमाण पत्र देना होगा।

 

Related Articles

Back to top button