ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

महाराष्ट्र के के कई इलाकों में पारा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही 40 डिग्री के पार

मुंबई । महाराष्ट्र के कई इलाकों में पारा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही 40 के पार हो गया है।  लू चलने की वजह से लोग बड़ी संख्या में बीमार होने लगे हैं।  लू के 357 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमे से अकेले मुंबई में 72 लोग लू से बीमार हुए हैं। जबकि नंदुबार से 64 और यवतमाल से 46 केस मिले हैं। महाराष्ट्र में तो कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां पारा 42 डिग्री के पार हो चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी राज्य में गर्मी का सितम यूं ही जारी रहेगा। तापमान में आई इस बढ़ोतरी का किसानों पर बुरा असर पड़ा है। कई इलाकों में भीषण गर्मी की वजह से फसल को नुकसान हो रहा है।
चंद्रपुर में पारा 43 डिग्री छू चुका है। विदर्भ के गढचिरौली, बुलढाणा और नागपुर में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। अमरावती, अकोला, वर्धा, यवतमाल, वाशिम, गोंदिया में भी तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बुधवार को पारा कम से कम 22 जगहों पर 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। वहीं, गुरुवार को राज्य के आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। उधर, राज्य के अलग-अलग अस्पतालों से मिल रही जानकारी के अनुसार कोरोना के आ रहे मरीजों के बीच अब लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

Related Articles

Back to top button