ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

देश में अचानक मौत के बढ़ते मामलों पर डीसीडब्ल्यू ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया 

नई दिल्ली । देश में अचानक मौत के बढ़ते मामलों पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर इन मौतों की जांच के लिए गठित किसी भी समिति का ब्योरा मांगा है। आयोग ने कहा ‘‘इन घटनाओं ने गंभीर चिंता पैदा की है और अनुमान है कि कहीं मौत के इन मामलों का संबंध कोविड-19 से तो नहीं है।

मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि हाल में लखनऊ में विवाह समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक दुल्हन की मृत्यु हो गई। इसी तरह 16 वर्षीय एक किशोर की क्रिकेट खेलते समय मौत हो गई और मध्य प्रदेश में मंदिर की परिक्रमा करते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस संबंध में डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के साथ-साथ दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भी नोटिस जारी किया है।
नोटिस के जरिए डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने इन मौतों की जांच के लिए संबंधित हितधारकों द्वारा गठित किसी भी समिति का ब्योरा मांगा है। इसने ऐसी मौत के कारणों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए उठाए गए कदमों के साथ-साथ उन सावधानियों की भी मांग की है जिन्हें लोगों को लेने की सलाह दी जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button