ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, बैठक कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा

लखनऊ | उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की।मुख्यमंत्री योगी ने यूपीएसटीएफ के साथ, यूपी डीजीपी, स्पेशल डीजी और पूरी पुलिस टीम की सराहना की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंप दी गई है।

इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। एक-एक माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे।
उन्होंने कहा कि एक अपराधी का ऐसा अंजाम बताता है कि माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि वो बच्चों को अपराधी नहीं बनाएंगे और उन्होंने अपराधी नहीं बनाया होता तो अतीक के बेटे का भी ऐसा अंजाम नहीं होता।

अतीक अहमद का पुत्र असद उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा था और पांच लाख रुपये का इनामी था। असद अपने साथी मकसूद के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार एवं डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी।एसटीएफ टीम ने उसे परीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया।

 

Related Articles

Back to top button