ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

दिल्ली। जया बच्चन ने संसद में उपराष्ट्रपति को दिखाई उंगली।

दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने बर्ताव के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. समाजवादी पार्टी की सांसद का ये व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया और वे ट्विटर पर जया बच्चन की जमकर आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 9 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही का है. बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को अडानी मामले को लेकर संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को अध्यक्ष के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए चल रहे बजट सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया गया था. जया बच्चन ने कांग्रेस सांसद के समर्थन में बात की और कहा कि उन्हें सफाई पेश करने का मौका भी नहीं दिया गया. इस दौरान जया बच्चन ने सभापति को उंगली भी दिखाई. सदन का क्लिप वायरल होने के बाद लोग भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करके जया बच्चन को अंहकारी बताया और लिखा कि जया बच्चन हमेशा गुस्से में क्यों रहती हैं. एक अन्य ने ट्वीट किया, जया बच्चन फिर अहंकार दिखा रही हैं और संसद में मर्यादा की रेखा पार कर रही हैं. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि ये जया बच्चन कभी खुश होती है? उनके चेहरे पर एक स्थायी गुस्सा है, हमेशा सार्वजनिक रूप से लड़ती रहती है. अपनी फिल्मों में वह हमेशा एक प्यारी सी मुस्कुराती हुई लड़की के रूप में सामने आती हैं. मुझे आश्चर्य है कि उन्हें क्या इतना कड़वा बनाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button