ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

झारखंड के जमशेदपुर में भड़की हिंसा, धारा 144, इंटरनेट बंद

जमशेदपुर ।  झारखंड के जमशेदपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। यहां रामनवमी पर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद एक मंदिर पर टंगे झंडे में मांस मिलने के बाद हालात बिगड़ गए। ताजा खबर यह है कि कुछ थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समूहों के बीच ईंट-पत्थरबाजी हुई। कुछ दुकानों और वाहनों में आगजनी भी की गई। इसके बाद अधिकारियों ने इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। एक पक्ष का आरोप है कि उनके धार्मिक झंडे का अपमान किया गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। झारखंड के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, स्थिति नियंत्रण में है। जो भीड़ जमा हुई थी, उन्हें घर भेज दिया गया। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है और आरएएफ की एक कंपनी तैनात कर दी गई है। एसएसपी कुमार ने कहा, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजय जाधव के मुताबिक, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। जाधव ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का भी आग्रह किया। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया उन्हें पुलिस को रिपोर्ट करें।

Related Articles

Back to top button