ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
राज्य

आपसी लेन-देन को लेकर युवक पर किया हमला, केस दर्ज

आपसी लेनदेन के मामले में लांधडी टोल के पास एक कार चालक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जहां फतेहाबाद के गांव पीली मंदोरी निवासी संदीप ने हमलावर युवकों के खिलाफ थाना अग्रोहा में मामला दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह सिरसा के भादरा बाजार स्थित एक चांदी के व्यापारी का ड्राइवर है और चांदी का सामान सप्लाई का काम करता है। शनिवार को करीब 11 बजे वह अपने दो सहयोगियों के साथ गाड़ी में चांदी के आभूषण आदि लेकर फतेहाबाद, हिसार और हांसी सप्लाई करने आ रहा था ।

युवक की हरकत संदिग्ध लगी

जब वो फतेहाबाद पहुंचे तो फतेहाबाद के ठाकुर बस्ती निवासी एक युवक दीपक ने उसकी गाडी को खोलकर उसे नीचे उतारने की कोशिश की,उसे युवक की हरकत संदिग्ध लगी तो उसने अपनी गाड़ी भगा ली। तभी उसने देखा कि दीपक ने उसकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी लगाई हुई है।

सड़क पर उतार कर पीटा

जब वह लांधडी टोल के पास पहुंचा और टोल पार करने लगा तो दीपक सहित पांच अन्य युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी आगे लगाकर उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे व उसके दो साथियों को भट्टू रोड फतेहाबाद दीपक की फैक्ट्री के पास ले आए और वहां पर उसको सड़क पर उतार कर पीटा और फिर उसे फैक्ट्री के एक कमरे में बंद कर उसे पीटते हुए सत्तर हजार रुपए का हिसाब मांगा हिसाब होने पर उसे गाड़ी सहित आराेपितों ने छोड़ दिया।

 

Related Articles

Back to top button