ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

संकट के समय किसानों के साथ खड़ी है राज्य सरकार

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार संकट के समय पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने राजस्व अमले को जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री पटेल ने रविवार को असामयिक वर्षा से प्रभावित सतना जिले के रामनगर क्षेत्र का दौरा किया।

राज्य मंत्री ने किसानों के खेतों में जाकर प्रभावित फसलों को देखा। उन्होंने किसानों को बताया कि राजस्व विभाग का अमला ओला-वृष्टि के बाद लगातार सर्वे कार्य कर रहा है। किसानों को शीघ्र राहत पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सतना जिले के कुछ क्षेत्रों में असामयिक वर्षा से गेहूँ, सरसों और अन्य फसलों को नुकसान पहुँचा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सर्वे से कोई भी प्रभावित किसान वंचित न रहे। सर्वे का कार्य वास्तविक और जमीनी स्तर पर हो।

Related Articles

Back to top button