ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

वीकेंड पर अजय देवगन की फिल्म ‘भोला ‘ ने मारी छलांग

दृश्यम 2 के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म भोला से दर्शकों को काफी उम्मीद है। एक्टर ने भी फिल्म के अच्छे बिजनेस के लिए पूरी मेहनत की है। एक्शन से लेकर सस्पेंस और प्रमोशन तक, अजय ने भोला के लिए हर पैतरा आजमाया है। फिल्म की शुरुआत भले ही एवरेज रही हो, लेकिन वीकेंड पर भोला ने अच्छा बिजनेस करने की कोशिश की।

ओपनिंग कलेक्शन

30 मार्च को रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई भोला फेस्टिवल का फायदा उठा पाने से चूक गई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने लगभग 11 करोड़ 20 लाख के साथ टिकट खिड़की पर खाता खोला। इसके बाद दूसरे दिन ही कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ 40 लाख के करीब का बिजनेस किया।

डगमगाती भोला की नाव

हालांकि, वीकेंड पर भोला ने हाथ से जाती हुई बाजी को संभालने की पूरी कोशिश की। शनिवार और रविवार को फिल्म दर्शकों की भीड़ इकट्ठा करने में कामयाब रही। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है यानी गिरते-पड़ते हुए भी फिल्म कुछ ही दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

वीकेंड पर मारी छलांग

31 मार्च को कलेक्शन में गिरावट के बाद भोला ने शनिवार को 12 करोड़ 10 लाख का नेट कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को फिल्म के बिजनेस की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भोला ने लगभग 14 करोड़ का डॉमेस्टिक नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भोला का अब तक का बिजनेस 44 करोड़ हो गया है।

मंडे टेस्ट में पास या फेल

पहले वीकेंड पर भोला ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर अपनी लागत निकालने की पूरी कोशिश की। अब अगर फिल्म सोमवार को भी ऐसे ही अपने बिजनेस को बनाए रखती है तो भोला मंडे टेस्ट में पास हो जाएगी। इसके साथ ही भोला का कलेक्शन पांच दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button