ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ममता पर जमकर बरसीं स्मृति, हिंदू समुदाय पर हमले पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़ेहाथों लेते हुए उनपर पत्थरबाजों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव हुआ, लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्थरबाजों को क्लीन चिट दे दी, जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला किया। उन्होंने कहा सवाल यह है कि ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी। ईरानी ने आगे कहा यह पहली घटना नहीं है, जो ममता के कार्यकाल में हुई है। इससे पहले 2022 में लक्ष्मी पूजा पर जब दलित पूजा कर रहे थे तो उन पर हमला किया गया था। उस समय भी वह चुप थीं। गौरतलब है ‎कि गुरुवार को रामनवमी के जश्न के बीच हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।
इधर पश्चिम बंगाल सरकार ने रामनवमी के दौरान हावड़ा में हुई हिंसा की जांच शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी है।। पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी सुनील चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने जांच शुरू की है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की और हावड़ा में भड़की हिंसा की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से भी फोन पर बात की थी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर रामनवमी के दौरान हावड़ा में हुई हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button